फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Thu, 13 Jul 2017 11:51 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
करधनी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों के फैले जाल में लोग प्रतिदिन ही फंस रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज जयपुर में सामने आया है।
विज्ञापन



जयपुर शहर के करधनी थाने में एक व्यक्ति श्रवण लाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ 14 लाख 67 हजार रुपए की ठगी की गई है। यह ठगी गजानंद नाम के व्यक्ति ने उसकी दोनों बेटियों को रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गजानंद को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार गजानंद ने कुछ दिन पूर्व श्रवण लाल से यह कहकर पैसे लिए थे कि वह उसकी बेटियों  की नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह लगातार पीड़ित को बहाना बनाकर टालता रहा है। लेकिन जब श्रवण लाल ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी मुकर गया। आरोपी ने श्रवण लाल को कह दिया कि उसे पैसों की जरुरत थी इसलिए उसने पैसे अपने काम के लिए खर्च कर लिए। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें