फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण के शिकार बच्चे की मां ने उठाया ऐसा कदम कि पसीज गया दिल

Fri, 04 Aug 2017 01:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कुपोषण का शिकार बच्चा समल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आज के समय में भी यदि बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहें हो तो ये इंसान,समाज और सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिए लेकिन एक मामले में कुपोषण के शिकार बच्चे का साथ उसकी मां भी छोड़ गई हालांकि मां का दिल पिघला तो वो दोबारा अस्पताल अपने बच्चे को लेने भी आ गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलवर के गीतानंद शिशु चिकित्सालय में एक मां  कुपोषण के शिकार अपने 1 साल के बच्चे को गुरुवार रात अस्पताल के वार्ड में ही छोड़कर फरार हो गई। वहीं निर्दई मां के इस कृत्य को देखकर अस्पताल के वार्ड में मौजूद अन्य परिजनों के मुंह से मां के लिए बुरा भला भी निकला लेकिन मां की ममता फिर जागी और बच्चे की मां शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुंची और अपने बच्चे को सीने से लगाकर अस्पताल के गेट पर बैठ गई। 

जानकारी के अनुसार रामगढ़ के अलावड़ा गांव निवासी शरीफ खान की पत्नी गफोदी का 1 वर्ष का पुत्र समल कुपोषण की बीमारी से ग्रसित है। जिसे वह उपचार के लिए अलवर के गीतानंद शिशु चिकित्सालय में लाई। लेकिन इलाज के दौरान कोई लाभ नहीं मिलने के कारण वह अपने बच्चे को वार्ड में ही छोड़ कर चली गई। इस दौरान अन्य भर्ती शिशुओं के परिजनों ने इसकी सूचना अस्पताल के स्टाफ को दी। लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह बच्चे की मां फिर से अस्पताल पहुंची और बच्चे को लेकर अस्पताल गेट पर बैठ गई। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

मेरा पति मजदूर है इलाज के लिए कहां से लाए पैसे

अपने कुपोषित बच्चे के साथ आंखों में आंसू लिए उसकी मां - फोटो : amar ujala

बच्चे की मां गफोदी का  का कहना था कि उसका पति शरीफ खान मजदूरी का कार्य करता है और उसका बेटा पिछले 1 साल से ही कुपोषण की बीमारी से ग्रसित है जिसका कई बार उपचार कराने के बावजूद कोई लाभ नहीं मिला। ऐसे में मजबूरन उसे बच्चे को वार्ड में छोड़कर जाना पड़ा बच्चे की मां ने कहा कि अब उसका इलाज अल्लाह के भरोसे है।

वहीं शिशु चिकित्सालय के स्टाफ का कहना था कि बच्चे की मां के फरार होने की सूचना मिलने पर उन्होंने मां को काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली और सुबह खुद महिला ने अस्पताल आकर अपने बच्चे को वहां से लेकर चली गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें