हादसे के बाद सड़क पर बिखरी दो जिंदगियां
- फोटो : amar ujala
आए दिन हादसों से लोगों की जान लेने वाली लो फ्लोर ने आज सुबह ही दो बाइक सवारों पर कहर ढा दिया।
जानकारी के अनुसार जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में स्थित कनक घाटी पर दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार लो फ्लोर बस ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना होते ही लो फ्लोर बस का चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही नॉर्थ एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कनक घाटी रोड पर लगे जाम को हटवाया और एंबुलैंस की मदद से दोनों मृतकों के शवों को एसएमएस अस्पताल भिजवाया।