जयपुर में महिला से लूट का प्रयास
- फोटो : Social Media
जयपुर के मुहाना थाना इलाके में मंगलवार शाम दो बाइक सवार लुटेरों ने पति के साथ स्कूटी पर बैठी महिला से पर्स लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से पर्स छीना। जिससे महिला नीचे गिर गई। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना एसएफएस चौराहे के पास हुआ। महिला ने पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने झटका देकर महिला को स्कूटी से नीचे गिरा दिया। जिससे महिला के मुंह और सिर पर गंभीर चोट लगी है। मुहाना थानाधिकारी लाखन सिंह खटाना ने बताया कि पीड़ित महिला मीनाक्षी श्रीवास्तव मानसरोवर स्थित बालाजी विहार की रहने वाली है, जो मानसरोवर स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
पीड़ित महिला के पति अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि वह मंगलवार शाम थड़ी मार्केट स्थित दुकान पर ज्यूस पीकर स्कूटी से घर के लिए रवाना हुए थे। जैसे एसएफएस चौराहा पार करके सुमेर नगर की तरफ घूमे, तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर पीछे बैठी मीनाक्षी से पर्स लूटने का प्रयास किय। मीनाक्षी ने पर्स नही छोड़ा तो बदमाश ने जोरदार झटका मारा। इधर पति को कुछ हलचल का पता चला, तब तक मीनाक्षी सड़क पर गिर गई। उसके बाद अनिल श्रीवास्तव चिल्लाए भी, लेकिन तब तक बदमाश तेजी से भाग निकले। स्थानीय लोगों की मदद से भर्ती करवाई गई। महिला को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।