फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी तोहफा: सलेमाबाद स्कूल को श्रीजी महाराज के नाम से जानेंगे

Mon, 14 Aug 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
विज्ञापन
राज्य सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण भक्तों को तोहफा दिया है। अजमेर में किशनगढ़ के पास आदर्श ग्राम सलेमाबाद का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अब जगतगुरु निम्बार्काचार्य श्री 1008 श्रीजी महाराज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के निर्देश पर राज्य सरकार ने स्कूल के नाम परिवर्तन को हरी झण्डी दे दी है।
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि ब्रह्मलीन श्रीजी महाराज का शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार में अतुलनीय योगदान रहा है। श्रीजी ने जीवनपर्यन्त शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया। आदर्श ग्राम सलेमाबाद में श्रीजी महाराज द्वारा स्कूल के लिए करीब 18 हजार वर्गमीटर भूमि दान में देने के साथ ही प्राथमिक विद्यालय भवन का सम्पूर्ण खर्च भी वहन किया गया। देवनानी ने बताया कि श्रीजी महाराज ने देववाणी संस्कृत और हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए सतत् प्रयास और सहयोग दिया। ऐसे में स्कूल का नाम परिवर्तन करने के लिए ग्राम पंचायत सलेमाबाद द्वारा आग्रह किया गया था।

इस आग्रह को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार ने स्कूल का नाम जगतगुरु निम्बार्काचार्य श्रीजी महाराज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करने की स्वीकृति जारी की है। देवनानी ने बताया कि अध्यात्म और साहित्य के क्षेत्र में श्रीजी महाराज के योगदान एवं व्यक्तित्व से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के लिए श्रीजी का पाठ दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें