फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद : करणी सेना ने अब यहां फूंका भंसाली का पुतला, निकाली वाहन रैली

Sun, 26 Nov 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भंसाली का पुतला फूंकते राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फिल्म पद्मावती के प्रदर्शन पर रोक की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। आज अलवर में फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंककर लोगों ने अपना आक्रोश जताया। 
विज्ञापन



अलवर के घोड़ा फेर चौराहे पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली और संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भंसाली ने इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है। 

इसके बाद वाहन रैली घोड़ा फेर चौराहे से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई होटल स्वरुप विलास पहुंची। यहां इतिहास स्वाभिमान अभियान कार्यक्रम के तहत हुई बैठक में राजपूत समाज के लोगों से पद्मावती फिल्म का विरोध तेज करने का आव्हान किया। इस दौरान रानी पद्मावती के इतिहास से जुड़ी तथ्यों की भी जानकारी दी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि इस फिल्म का सिनेमाघरों में प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें