फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी की शादी कराई, मां को मिली सजा

Sat, 25 Nov 2017 09:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विवाह - फोटो : demo
विज्ञापन
नाबालिग बेटी की जबरन शादी कराने के मामले में मां और एक अन्य सहयोगी को अदालत ने पांच साल की कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


घटना राजस्थान के जयपुर की है। महिला उत्पीडऩ एवं दहेज प्रकरण मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 ने नाबालिग बेटी का अपहरण कर जबरन शादी कराने वाली मां ऊषा देवी और सहयोगी मोहनलाल को पांच साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही अदालत ने प्रत्येक अभियुक्त पर  तीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि जमा होने पर अदालत ने 55 हजार रुपए पीडिता को अदा करने को कहा है।
विज्ञापन

 
अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि नाबालिग लड़की के दादा ने 28 अगस्त 2014 को सोड़ाला थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसकी पोती का जबरन विवाह कराने के लिए अभियुक्त पोती को यूपी लेकर गए हैं। ऐसे में नाबालिग की हो रही शादी को रुकवाया जाए। जिस पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद किया। प्रकरण में निरूद्व किए गए दो नाबालिगों के खिलाफ बाल न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें