फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी

Sat, 22 Jul 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शेट्टी कमीशन की सिफारिशों को लागू नहीं करने पर प्रदेश की निचली अदालतों के न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के सामुहिक अवकाश पर रहने के चलते निचली अदालतों का कामकाज पूरी तरह ठप्प पड़ा हुआ  है।
विज्ञापन


हालांकि न्यायालय प्रशासन की ओर से व्यवस्था सुचारू करने के लिए वैकल्पिक तौर पर कुछ कर्मचारी लगाए गए हैं, लेकिन मुकदमों की संख्या को देखते हुए इनकी संख्या नगण्य ही है। वकीलों के अनुसार सबसे अधिक समस्या जमानत प्रार्थना पत्रों, मोटर वाहन मामलों और स्टे की आ रही है। 

अधिकांश अदालतों में प्रकरणों की सुनवाई नहीं हो रही है। जिन अदालतों में सुनवाई होती है, उनमें आदेश जारी होने के बाद नकल नहीं मिल रही है। ऐसे में पक्षकारों को समस्या हो रही है। 
विज्ञापन


वहीं राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के महामंत्री और जयपुर शाखा के अध्यक्ष बद्रीलाल चौधरी ने बताया कि हाईकोर्ट प्रशासन से वार्ता के दौर चल रहे हैं। शेट्टी कमीशन के वेतन सहित सभी प्रावधानों पालना नहीं होने तक कर्मचारी सामुहिक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें