फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर में 'जीजाजी छत पर हैं...' जिसने भी सुना उसने खूब बनाई बातें

Fri, 05 Jan 2018 04:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीरियल के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनी सब टीवी पर प्रसारित होने जा रहे शो 'जीजाजी छत पर हैं...' का  बेसब्री से इंतजार हो रहा है। टीम सीरियल के प्रमोशन में जुटी है।
विज्ञापन


सीरियल के एक्टर्स की टीम ने जयपुर में कुछ इस अंदाज में अपनी बात रखी कि लगा कि टीवी की स्क्रीन पर वे धमाल मचाने वाले हैं। शो में हिबा नवाब और निखिल खुराना का मुख्य किरदार हैं। इसमें हिबा नवाब 'इलाइची' और निखिल 'पंचम' का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा  शो में योगेश त्रिपाठी, अनूप उपाध्याय और सोमा राठौर भी हैं, जो 'भाभी घर पर हैं...' शो में भी नजर आए थे।



 
विज्ञापन

इस शहर की एनर्जी हैं पसंद

नाटक की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला
पंचम का किरदार निभा रहे निखिल ने कहा कि मैं जब स्कूल में था तब जयपुर आया था। अब कई साल बाद फिर से पिंकसिटी आने का मौका मिला है। ऐसे में मैं बेहद खुश हूं। मुझे इस शहर की एनर्जी पसंद हैं। यहां पर फैन्स से मिलकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा।

अनूप उपाध्याय ने कहा कि मैं पहली बार जयपुर आया हूं। इस शहर में अपने शो को प्रमोट करना खास अनुभव रहा है। मैं समय मिला तो कुछ खास राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ लेना चाहूंगा। हिबा नवाब ने कहा कि मैं तीसरी बार जयपुर आई हूं। अपने फैन्स से मिलने को लेकर उत्साहित हूं। शहर की प्रसिद्ध इमारतों को देखकर खुश हूं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें