'पद्मावती' फिल्म की रिलीज की अटकलों के बीच करणी सेना ने निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली को चेतावनी दी है। करणी सेना ने कहा है कि संजय लीला भंसाली इस देश में ये फिल्म रिलीज करने की इच्छा छोड़ ही दें। साथ ही कहा कि इस फिल्म को दुनिया के किसी भी देश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
करणी सेना के संयोजक लोकेंद्र सिंह कालवी ने जयपुर में पत्रकारों से कहा कि हम अब भी फिल्म 'पद्मावती' के पूर्ण प्रतिबंध पर ही अड़िग हैं। फिल्म को किसी भी सूरत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। अब निर्माता निर्देशक या जो भी फिल्म रिलीज करने और होने का इंतजार कर रहा हो, उसे अनावश्यक मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज नहीं होगी, इस लिए सारी प्रक्रियाएं और मेहनत बेकार ही जाएंगी। गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज को लेकर आए दिन अटकलें चल रही हैं। पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को इतिहासकारों की समिति को भी दिखाया था।