सोनी सब टीवी पर प्रसारित होने जा रहे शो 'जीजाजी छत पर हैं...' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। टीम सीरियल के प्रमोशन में जुटी है।
सीरियल के एक्टर्स की टीम ने जयपुर में कुछ इस अंदाज में अपनी बात रखी कि लगा कि टीवी की स्क्रीन पर वे धमाल मचाने वाले हैं। शो में हिबा नवाब और निखिल खुराना का मुख्य किरदार हैं। इसमें हिबा नवाब 'इलाइची' और निखिल 'पंचम' का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा शो में योगेश त्रिपाठी, अनूप उपाध्याय और सोमा राठौर भी हैं, जो 'भाभी घर पर हैं...' शो में भी नजर आए थे।