राजस्थान के भरतपुर में ओबीसी में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज के पंच पटेलों ने शनिवार आयोजित एक महापंचायत के तहत 8 जून से भरतपुर-मथुरा हाईवे पर रारह गांव के पास महापड़ाव शुरू करने की घोषणा कर दी है।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने राज्य सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था जिसके दौरान जाटों ने एक एक गांव में पंचायत बैठाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को आंदोलन में शामिल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह ने कहा की विगत 24 मई को पथैना गाँव में आयोजित महापंचायत में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था जिसके बाद आंदोलन शुरू किया जायेगा साथ ही आज महापंचायत में 8 जून से महापड़ाव शुरू करने का निर्णय ले लिया गया है जो उग्र आंदोलन का रूप ले लेगा।