फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी प्रतियोगिता: जयपुर बना चैम्पियन और उदयपुर रहा रनर अप

Wed, 31 May 2017 03:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
तैराकी प्रतियोगिता का समापन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उदयपुर व राजसमंद जिला तैराकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान जूनियर एवं सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को पारितोषिक वितरण समारोह के साथ हुआ। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप की ट्राफी जयपुर को हासिल हुई, वहीं उदयपुर की टीम को रनर अप का खिताब मिला। जयपुर की टीम ने चैम्पियनशिप की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 41 स्वर्ण, 56 रजत और 49 कांस्य पदक प्राप्त किये। रनर अप रही उदयपुर की टीम ने 27 स्वर्ण, 19 रजत और 18 कांस्य पदक प्राप्त किये।

राजस्थान तैराकी संघ के सचिव चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि तीसरे दिन की प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने फ्री स्टाईल में शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए नये रिकॉर्ड स्थापित किये। तैराकी संघ के चौहान ने बताया इन तीन दिवसीय राजस्थान जूनियर, सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तैराको को लेकर राजस्थान जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी टीम का चयन भी किया जाएगा जो पूना में आगामी 28 से 30 जून और 03 से 06 जुलाई तक आयोजित होने वाली जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। 
विज्ञापन


समापन अवसर पर हुई तैराकी प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रतियोगिता के समापन समारोह के अतिथि उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर भारतीय तैराकी संघ के महासचिव वीरेन्द्र नानावटी, राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास, बीएन विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन गुणवंत सिंह झाला ने स्वर्ण, रजत ओर कांस्य पदक प्रदान किये।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें