फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: सरकारी अस्पताल से कोवैक्सीन की 320 खुराकें चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 14 Apr 2021 03:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के सरकारी अस्पताल से कोवैक्सीन की 320 खुराकें चोरी होने का मामला सामने आया है। कोल्ड स्टोरेज से वैक्सीन सेंटर तक ले जाते समय ये चोरी की गई।
विज्ञापन
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना ने कहर बरपा रखा है तो वहीं अस्पतालों से वैक्सीन की खुराकें चोरी होने की खबरें सामने आ रही हैं। जयपुर के सरकारी अस्पताल कांवटिया में वैक्सीन चोरी का मामला सामने आया है। बता दें कि कोल्ड स्टोरेज से वैक्सीन सेंटर तक ले जाते कोवैक्सीन की 32 वायल चोरी हो गई हैं।

विज्ञापन


कोवैक्सीन की एक वायल में दस खुराकें होती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरोत्तम शर्मा के निर्देश पर जयपुर के कांवटिया अस्पताल के अधीक्षक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि जयपुर में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई है और कई वैक्सीनेशन सेंटर पर काम बंद कर दिया गया है। 

पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 12 अप्रैल को जयपुर के कांवटिया अस्पताल कोवैक्सीन की डोज आई थी, उसी दिन शाम को अस्पताल ने जब स्टॉक चेक किया तो उसमें 320 खुराकें कम निकली। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


इसके बाद दो दिन तक अस्पताल समिति ने जांच की लेकिन कुछ पता ना चला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को पुलिस में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि राजस्थान में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में पांच हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें