फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Leopard: जयपुर में लेपर्ड का आतंक, फार्म हाउस के बाथरूम में पहुंचा, काबू करने में लग गया डेढ़ घंटा

Fri, 11 Nov 2022 11:43 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के तक्षशिला फार्म हाउस में एक लेपर्ड घुस आया। कर्मचारियों ने उसे बाथरूम बंद कर वन विभाग को बुलाया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया गया। 
विज्ञापन
जयपुर में लेपर्ड फार्म हाउस के बाथरूम में घुस आया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में तेंदुएं की आहट बढ़ने लगी है। जयसिंहपुरा खोर स्थित जैन दादावाड़ी के तक्षशिला फार्म हाउस में गुरुवार को एक तेंदुआ घुस आया। लोगों को देख वह घबराकर बाथरूम में घुस गया। कर्मचारियों ने उसे वहीं बंद कर वन विभाग को सूचना दी। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया जा सका। 

विज्ञापन


फार्म हाउस के मालिक राहुल जैन ने बताया कि अचानक फार्म हाउस के बाहरी क्षेत्र में लेपर्ड नजर आया। यह देख वहां मौजूद कर्मचारी घबरा गए। कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक लेपर्ड फार्म हाउस में घुस आया। जैसे ही लेपर्ड टॉयलेट में घुसा। हमारे स्टाफ ने सूझ-बूझ दिखाते हुए टॉयलेट का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मैंने वन विभाग को जानकारी दी और लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया गया।

वन विभाग की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया। उसके दाएं पैर में गंभीर घाव था। फिलहाल लेपर्ड को नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। जयपुर चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक अशोक तंवर ने बताया कि लेपर्ड की दाईं टांग में गहरा घाव है। इसमें कीड़े पड़े हुए हैं। ऐसे में दर्द से परेशान लेपर्ड भोजन-पानी की तलाश में फार्म हाउस तक पहुंचा होगा। उसे कर्मचारियों ने टॉयलेट में बंद कर दिया। उसे ट्रेंकुलाइज कर नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर लाया गया है। उसकी पैर की चोट का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें