फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी: जावेद हबीब के खिलाफ जयपुर में भी केस दर्ज, थूककर बाल काटने का वीडियो हुआ था वायरल

Fri, 07 Jan 2022 11:41 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें जावेद हबीब थूककर एक महिला के बाल काटता नजर आया था।
विज्ञापन
जावेद हबीब की हरकत का पूरे देश में हो रहा विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला के बालों में थूक लगाकर बाल काटने का वीडियो वायरल होने के बाद हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उसके खिलाफ देश के कई शहरों में नाराजगी जताई जा रही है और मुजफ्फरनगर में उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। अब जयपुर की पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता ज्योति खंडेलवाल ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। बता दें कि इस मामले को लेकर जावेद हबीब के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो तीन जनवरी को बनाया गया था, जिसमें जावेद हबीब थूककर एक महिला के बाल काटता नजर आया था। उसने वीडियो में कहा था कि पानी की कमी होने पर वह थूक का इस्तेमाल करता है।

पूर्व मेयर ने कही यह बात
ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि इस घटना से इस व्यक्ति की मानसिक स्थिति का पता चलता है। उसने अपनी हरकत से महिलाओं का अपमान किया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हमने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की है और केस दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी यह जानकारी
कोतवाली थाना प्रभारी ओम प्रकाश मतवा ने बताया कि इस मामले में हेयर स्टाइलिस्ट के खिलाफ शिकायत मिली है। यह घटना उत्तर प्रदेश की है, लेकिन हमने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही हबीब के खिलाफ मुजफ्फरनगर में पूजा गुप्ता ने केस दर्ज कराया था। पूजा बड़ौत कस्बे की रहने वाली हैं। हबीब ने बाल काटने के दौरान उनके साथ ही अभद्रता की थी। इसके अलावा एनसीडब्ल्यू यानी नेशनल कमीशन फॉर वीमेन ने भी हबीब को समन जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें