फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: राजस्थान में निकले 2656 नए कोरोना के मरीज, सबसे ज्यादा जयपुर में

Fri, 07 Jan 2022 05:57 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

राजस्थान में इस समय 7268 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 9,63,109 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में फिर कोरोना तेज गति से फैल रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2,656 नए मामले दर्ज किए गए, जिसमें राज्य की राजधानी जयपुर में 1,438 मामले शामिल हैं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना से संक्रमित हो गए, वह दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में गुरुवार को मिले 2,656 नए कोरोना वायरस मामलों में से जयपुर में 1,439, जोधपुर में 360, अलवर में 144, चित्तौड़गढ़ में 90, उदयपुर में 89, अजमेर में 87, अजमेर में 82 मामले सामने आए. बीकानेर, भरतपुर में 79, कोटा में 58 दर्ज हुए।

राजस्थान  में इस समय 7,268 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 9,63,109 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। महामारी से मरने वालों की संख्या 8,967 पर है क्योंकि राज्य में वायरस के कारण कोई नई मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम तक राज्य में 8,45,67,427 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 8,31,73,748 डोज लोगों की लगी और 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 13,93,679 युवाओं ने वैक्सीन ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें