फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: रीट की परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी वैन ट्रक से टकराई, छह की मौके पर मौत

Sat, 25 Sep 2021 10:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वैन में 11 लोग सवार थे, जिसमें से छह की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हैं, इसमें एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां चाकसू में एनएच-12 निमोडिया मोड़ पर ट्रक और वैन में भिडंत हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें चाकसू के सैटेलाईट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वैन में सवार 11 लोग बारां से सीकर रीट की परीक्षा देने जा रहे थे। 

विज्ञापन


वैन के उड़े परखच्चे 
ट्रेक और वैन के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई। वहीं चार परीक्षार्थियों ने भी दम तोड़ दिया। घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें