नदियों को निर्मल और अविरल बनाने के लिए रैली फॉर रिवर्स अभियान चलाया जा रहा है। सदगुरु जग्गी वासुदेव इस अभियान को लेकर देशभर में जा रहे हैं।
इस बीच रैली फॉर रिवर्स आज जयपुर पहुंची। जग्गी वासुदेव ने जयपुर पहुंचने पर आमेर का दौरा किया। उन्होंने यहां स्थित बावड़ी व अन्य जल संरक्षण स्थल भी देखे। इसके बाद जग्गी वासुदेव ने राजस्थान में चल रहे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की भी जानकारी ली। इसके बाद जग्गी वासुदेव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मिले।