फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की फरियाद , 'पापा आप पिटाई नहीं करो तो एक बात बतानी है'

Thu, 28 Sep 2017 12:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। लेकिन परिजनों की ऐसी घटनाओं पर क्या प्रतिक्रिया होगी, इस डर से बेटियां इन बातों को बताने से कतराती हैं।
विज्ञापन



ऐसा ही कुछ अलवर में हुआ। यहां के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राओं को उनके पड़ोस में रहने वाला एक अधेड़ रोजाना परेशान करता था। जानकारी के अनुसार आठवीं, दसवीं व ग्याहरवीं में पढ़ने वाली तीनों छात्राएं जब स्कूल जाती हैं, तो पप्पी पंडित नाम का 56 वर्षीय आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करता है।

पीड़िताओं के अनुसार आरोपी कभी उनका हाथ पकड़ लेता है कभी उन्हें गली में चलने के लिए कहता है, तो कभी उनका नाम पूछता है।
विज्ञापन

शिकायत करने पर आरोपी ने धमकाया

फाइल फोटो।
यह घटनाक्रम बीते कई दिनों से जारी है। पीड़िताओं के अनुसार जब छेड़छाड़ ज्यादा होने लगी तो उन्होंने डरते-डरते यह बात अपने परिजनों को बताई।

इसके बाद परिजन छात्राओं को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

वहीं पीड़िताओं ने जब आरोपी के परिजनों को शिकायत की तो उसने उन्हें धमकाया भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें