मध्य प्रदेश के मंदसौर में कुछ समय पूर्व हुए किसान आंदोलन की झलक अब राजस्थान के शेखावटी में दिखाई दे रही है।
यहां के सीकर और चूरू जिले में किसान विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन पर उतारू है। जहां सीकर में पिछले दस दिनों से जारी किसान महापड़ाव के बाद आज किसानों ने चक्काजाम की चेतावनी दी है।
वहीं चूरू शहर में किसान कलेक्ट्रेट परिसर के घेरने के लिए पहुंच गए है। सरकार से वार्ता के प्रति सकारात्मक रुख नहीं मिलने के बाद किसान नेता और पूर्व विधायक अमराराम के नेतृत्व में किसान आज चक्काजाम के साथ सीकर में कलेक्ट्रेट परिसर का भी घेराव करेंगे।
किसान कर्ज माफी सहित 11 मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से महापड़ाव पर हैं।