अपराधियों की हरकतें देखकर लगता है कि इनमें कानून का डर नाममात्र का भी नहीं रहा है। इसी का एक नमूना जयपुर शहर में बीती रात को देखने का मिला। जब सूरज बिहारी नाम के अपराधी ने शहर के प्रताप नगर क्षेत्र में खुलेआम फायरिंग की। इससे क्षेत्र में दहश्त फैल गई है।
गौरतलब है जयपुर के पुराने शहर के चार थाना क्षेत्रों में बीते चार दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है। जबकि आधे शहर में इंटरनेट बंद है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल पूरे शहर में तैनात है।