अफवाह अक्सर सुरक्षा एजेंसियों के लिए परेशानी का सबब बनती है। ऐसा ही कुछ आज एक बड़े स्कूल में हुआ।
जयपुर के एक नामी स्कूल में बम की सूचना के बाद स्कूल के बच्चों के साथ प्रशासन और आम आदमी में दश्हत का माहौल था। लेकिन स्कूल में पांच घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद बम की सूचना कोरी अफवाह साबित हुई।
गौरतलब है कि जयपुर के वैशाली नगर में स्थित जय श्री पेरीवाल स्कूल (स्टेप बाय स्टेप) की मेल आईडी पर सुबह सात बजे स्कूल में बम की सूचना आई थी। मेल में लिखा था कि आज दोपहर 12 बजे तक स्कूल में तीन बम ब्लास्ट होंगे। जिसमें कई बच्चों की मौत होगी।