राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक रिटायर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या क्यों की इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर जिले के अम्बामाता थाना क्षेत्र के सहेली नगर निवासी शांतिलाल नागदा (63) यहां एक मंदिर में बने कमरे में रहते थे। कल शाम वे कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं आए। इस पर मंदिर में मौजूद अन्य लोग उन्हें तलाशते हुए उनके कमरे पर पहुंचे।
कमरे का गेट तोड़कर देखा था तो नागदा फंदे से लटके हुए थे। उन्होंने फंदे से पहले अपने हाथ की नसें भी काटी थीं। उन्हें नीचे उतारा तो उनकी मौत हो चुकी थी।