कोटा में पांच दिन पहले मिले पेड़ पर लटके मिले शव की पहचान हो गई है। शव दार्जिलिंग में सेना की गोरखा रेजिमेंट में कार्यरत था।
जवान का नाम पाषण तमंग था। पाषण तमंग का शव पांच दिन पहले रेलवे कॉलोनी इलाके केे गणेशपुरा के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था। मृतक पाषण तमंग के परिजन और सेना के अधिकारी आज कोटा पहुंचे जिसके बाद रेलवे कॉलोनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा।
हालांकि अभी इसकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझी है। पुलिस के अनुसार अभी तक दार्जिलिंग से उसके कोटा आने का कारण भी साफ नहीं हुआ है।