यहां हो रही आयकर विभाग की कार्रवाई
- फोटो : amar ujala
आयकर विभाग ने आज प्रदेश के कई जगहों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह से ही कोटा और झालावाड़ जिले की तीन बड़ी कोटा स्टोन माइंस से जुड़ी फर्मों पर दाबिश देकर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बनास, गोल्डन और गुडविल नाम की फर्म के आॅफिस और मालिकों के घरों पर आईटी की टीमें पहुंची है। कोटा मे शक्तिनगर स्थित गुडविल कंपनी के मालिक पंकज सेठी के निवास पर भी दो दर्जन के करीब आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। इसके साथ ही सीएडी चौराहे पर कंपनी के आॅफिस में भी टीम के सदस्यों द्वारा पड़ताल की जा रही है। उधर, रामंगजमण्डी, चेचट, सुकेत और झालावाड़ में गोल्डन और बनास फर्म के कार्यालय और मालिकों के निवास पर भी टीमों ने कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई में बड़ी काली कमाई उजागर होने की सम्भावना जताई जा रही है।