एक विदेशी महिला और उसके तीन साथी पर्यटकों ने एक शोरूम से आईफोन पार कर लिया। इस विदेशी गैंग की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना सूर्यनगरी जोधपुर की है। यहां सरदारपुरा पुलिस थाना इलाके में शॉपर्स पाइंट शोरूम पर एक महिला सहित चार विदेशी पर्यटक पहुंचे और कैमरा दिखाने के बहाने वहां मौजूद स्टॉफ को उलझाए रखा। इस दौरान एक पर्यटक ने शो केस से आईफोन पार कर लिया और वह बाहर चला गया।