फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से आक्रोश, प्रदर्शन कर दो घण्टे लगाया जाम 

Mon, 04 Dec 2017 05:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने रास्ता जाम कर अपना आक्रोश जताया। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के उदयपुर शहर में अम्बामाता थाना इलाके का है। जहां के बड़गांव चिकलवास रोड़ पर आज सुबह कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, सड़क किनारे बैठी फूल बेचने वाली महिला भी घायल हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार एक युवक चिकलवास से उदयपुर सिटी की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक उछला और जमीन पर आ गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की थी

road accident
इसके बाद स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर दी। लोगों का कहना था कि इस रोड पर स्पीड ब्रेकर नहीं है। इससे वाहन तेज रफ्तार में चलते है और आए दिन यहां सड़क दुर्घटना होती है। इससे पहले भी लोगों ने कई बार रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की थी। 
लेकिन, किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। सूचना पर उपाधीक्षक गोपाल सिंह भाटी, अंबामाता थानाधिकारी नेत्रपाल सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, लोगों से समझाईश की और जाम
खुलवाया। पुलिस ने उन्हें स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया है। स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक जाम लगाए रखा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें