फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' मामले पर होम मिनिस्टर ने किए 'हाथ खड़े', दिया ये बयान

Mon, 13 Nov 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
padmavati
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म'पद्मावती' को लेकर चल रहे विरोध के बीच राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया की 'बेबसी' नजर आई। 
विज्ञापन

 
पद्मावती को लेकर धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। इस विवादित फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में राज्य के गृहमंत्री कटारिया से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सरकार का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है। 

उन्होंने कहा कि इस फिल्म् के प्रदर्शन पर रोक लगाने के संबंध में उन्हें विभिन्न संगठनों की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुए हैं। इन सभी को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को भिजवा दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दे रखी है ये चेतावनी

gulab chand kataria, rajasthan - फोटो : File
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर राजपूत समाज में खासी नाराजगी है। इसे लेकर कई पूर्व राजघराने इसका विरोध दर्ज करवाया चुके हैं। उनका आरोप है कि ​इस फिल्म में रानी पद्मावती का जो चित्रण किया है वह उनकी मान-मर्यादा के खिलाफ है। 

इसके चलते विभिन्न संगठनों ने इस फिल्म का प्रदर्शन राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में नहीं होने देने की चेतावनी दे रखी है। गौरतलब है कि चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती के जौहर की घटना पर आधारित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने पद्मावती, शाहिद कपूर ने राजा रतन सिंह और रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें