फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश, कलेक्टर ने निगम-जेडीए को किया अलर्ट

Fri, 25 Aug 2017 10:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अजमेर पुलिया पर जमा हुआ पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी में दो घंटे की बारिश के बाद कई जगह पानी भर गया है। नालों में पानी उफन उफन कर बह रहा है। मुख्य सचिव के घर से लेकर आम आदमी के घर के बाहर पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस तरह की स्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन, नगर निगम व जेडीए को अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आज सुबह से शुरू हुई तेज बारिश ने राहत कार्यों के सारे दावों की पोल खोल कर रख दी है। इस तरह की स्थितियों को देखते हुए जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने अलर्ट जारी कर दिया है। महाजन ने जेडीए व निगम प्रशासन को निर्देश जारी कर राहत कार्य शुरू करने के लिए कहा है। इसके साथ ही हैल्पलाइन नम्बर को अलर्ट रखने के लिए कहा गया है।

जिला प्रशासन ने जिन इलाकों में पानी भरा है, वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि इस बारिश के बाद निचले इलाकों और कच्ची बस्तियों में पानी भरने की बात सामने आ रही है। पानी की निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के चलते इस तरह की परेशानी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें