पिंकसिटी जयपुर शहर के सभी 15 गेटों पर गणेशजी की पूजा होगी। इन गेटों पर गणेशजी की प्रतिमाएं हैं, जहां विभन्न समाज पूजा में शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार नगर निगम जयपुर द्वारा चांदपोल गेट, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, घाट गेट, सम्राट गेट (ब्रह्मपुरी रोड), जोरावर सिंह गेट, बासखो की मोरी गेट, गंगापोल गेट, कनक घाटी (आमेर) गेट, चार दरवाजा गेट (सुभाष चौक रोड), चार दरवाजा गेट (रामगंज रोड), चार दरवाजा गेट (मंडी खटीकान), चार दरवाजा (गंगापोल रोड) और सूरजपोल गेट पर स्थित गणेश जी की प्रतिमा की पूजा की जाएगी।
महापौर डॉ. अशोक लाहोटी और उप महापौर मनोज भारद्वाज सुबह 10 बजे न्यू गेट पर गणेश पूजन करेंगे। वहीं सांगानेरी गेट पर सुबह 11 बजे विधायक मोहन लाल गुप्ता गणेश पूजन करेंगे। सुबह 11 बजे जोरावर सिंह गेट पर विधायक सुरेंद्र पारीक गणेश पूजन करेंगे। वहीं 11.30 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अशोक परनामी सूरजपोल गेट पर गणेश पूजा करेंगे।