फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलू खान हत्याकांड: सरकार बोली- क्लीन चिट सही, कांग्रेस ने लगाया मिलीभगत का आरोप

Sat, 16 Sep 2017 11:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट
विज्ञापन
कथित गौ तस्कर पहलू खान मामले में नामजद 6 आरोपियों को क्लीन चिट दिए जाने के बाद अब सरकार और विपक्ष के नेताओं द्वारा बयानबाजी का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


एक तरफ राजस्थान के गृह मंत्री का कहना है कि आरोपियों को पूरी जांच के बाद ही क्लीन चिट दी गई है, तो वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट ने इसे सरकार और पुलिस की मिलीभगत कहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस की ओर से कई सवाल उठाए हैं।

गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि सीआईडीसीबी द्वारा जिन 6 लोगों को क्लीन चिट दी गई है, वो दरअसल मौके पर थे ही नहीं। कटारिया ने कहा कि जिन्हें आरोपी बनाया गया है उनकी मोबाइल लोकेशन भी घटनास्थल पर नहीं आई, जबकि वो तो घटनास्थल से 4-5 किलोमीटर पहले स्थित गौशाला में गोवंश लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


कटारिया ने कहा है कि सरकार निर्दोष लोगों को बिना किसी आधार पर कैसे आरोपी बना दे जबकि पहलू खान तो इन लोगों को जानता तक नहीं था।

गौरतलब है कि अलवर जिले में गत 3 अप्रैल को कथित गोरक्षकों द्वारा कथित गौतस्कर पहलू खान को पीटा था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पहलू खान के बयान के आधार पर बहरोड पुलिस द्वारा विभिन्न हिंदू संगठनों से संबध रखने वाले 6 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह ने पहलू खान के बेटे के साथ दिए ये बयान

पहलू खान
इधर विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भी पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिन 6 आरोपियों को क्लीन चिट दी गई है उनपर पहले से ही नामजद  रिपोर्ट दर्ज है। पायलट ने कहा है कि पहलू के परिजनों के पास इस बात के सबूत हैं कि ये लोग भी उसकी हत्या में शामिल थे मगर पुलिस और सरकार की मिलीभगत के चलते आरोपियों को क्लीन चिट दे दी गई। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी पहलू खान मामले में आरोपियों को क्लीन चिट देने के मामले पर नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलू का बेटा इरशाद भी था।

कॉन्फ्रेंस में सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार बेगुनाह पहलू खान को न्याय दिलाने में नाकामयाब साबित हुई है, जबकि पहलू ने मरने से पहले पुलिस को सभी आरोपियो के नाम बताए थे जिनमें ये 6 लोग भी शामिल थे और ये बड़े दुख की बात है कि उन्हें क्लीनचिट दे दी गई है।

वहीं पहलू के बेटे इरशाद ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अब राजस्थान से बाहर हरियाणा या दिल्ली में की जाए नहीं तो वो न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें