अलवर के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र के भौंकर गांव में स्थित शराब ठेके पर मौजूद कर्मचारी द्वारा रात को शराब नहीं देने पर गुस्साए बदमाशों ने ठेके के सेल्समैन पर गोली चला दी जिससे ठेके के सेल्समैन के बाएं हाथ में गोली लगी और वह घायल हो गया।
सूचना पर खुशखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची वह नाकाबंदी कराई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।भौंकर गांव में स्थित ठेके पर मौजूद सेल्समैन यूपी निवासी महेश ने रात को कुछ लोगों को शराब देने से इंकार कर दिया जिससे गुस्साए बदमाशों ने महेश पर फायर कर दिया।
गोली महेश के बाए हाथ में लगी और वह घायल हो गया। गोली मारने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों को हिरासत में लेने की सूचना है लेकिन पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही। खुशखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।