फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में लौटेंगे क्रिकेट के अच्छे दिन, जोशी ने संभाला पदभार

Mon, 05 Jun 2017 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डॉ सीपी जोशी।
विज्ञापन
राजस्थान क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने सोमवार को आरसीए एकेडमी में पदभार संभाल लिया। डॉ जोशी ने इस मौके पर कहा कि वे राजस्थान क्रिकेट के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि मेरा एक ही लक्ष्य है वह है क्रिकेट, क्रिकेट  और सिर्फ क्रिकेट। ललित मोदी के सवाल पर जोशी का कहना है था कि छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी। डॉ जोशी के साथ सोमवार को नए आरसीए उपाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, संयुक्त सचिव महेन्द्र नाहर व कार्यकारी सदस्य कृष्ण कुमार निमावत ने भी पदभार संभाला। इससे पूर्व सुबह करीब 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे डॉ सीपी जोशी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस के इस दिग्गज का पुन: आरसीए अध्यक्ष बनना प्रदेश की कांग्रेस राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि डॉ सीपी जोशी का राहुल गांधी का नजदीकी माना जाता है। पिछली केन्द्र सरकार में डॉ सीपी जोशी केबिनेट मंत्री रहें है। साथ ही से राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहें है।
विज्ञापन


लेकिन डॉ सी पी जोशी भी प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी का हिस्सा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डॉ सी पी जोशी के रिश्ते सहज नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें