फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GRAM 2017: किसानों की आय दुगुनी होगी 'फोर आई' से - नायडू

Wed, 24 May 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ग्राम 2017 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केन्द्रीय शहरी विकास तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार का वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य है। केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर कृषि के क्षेत्र में 'फोर आई’ यानि इरिगेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम इंटे्रस्ट रेट पर कृषि ऋण एवं इंश्योरेंस पर फोकस कर रही है।
विज्ञापन


नायडू बुधवार को कोटा स्थित आरएसी ग्राउण्ड में ग्राम-2017 में बोल रहे थे। नायडू ने कहा कि देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है लेकिन कृषि के क्षेत्र में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। पुरानी सरकारों के ध्यान नहीं देने के कारण देश में यह धारणा बन चुकी है कि कृषि लाभ का व्यवसाय नहीं है, हमें इस धारणा को तोड़ना होगा। उन्होंने राज्य में फसलों में विविधता लाने और कृषि उत्पादों के वैल्यू एडीशन, प्रसंस्करण, ग्रेडिंग आदि के जरिए कृषि को और लाभदायक बनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों के लिए नवीनतम तकनीकी ज्ञान, विविधतापूर्ण कृषि, उन्नत एवं सुलभ बाजारों के विकास, खाद्य प्रसंस्करण और आधारभूत संरचनाओं को बढावा देने जैसे उपाय करने होंगे।
 
गांव और नगर दोनों का हो विकास

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने कहा देश में सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का विकास साथ-साथ होना चाहिए। इसलिए एक ओर जहां स्मार्ट सिटी योजना शुरू की गई है, वहीं आदर्श ग्राम जैसी योजनाओं के जरिए गांवों को उन्नत बनाया जा रहा है। अब 2017 में कोटा में संभाग स्तरीय 'ग्राम’ के जरिए किसान कृषि क्षेत्र की नवीन तकनीकों, उपकरणों, फसलों, प्रसंस्करण पद्धतियों, सफलता की कहानियों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें