फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने टीचरों के लिए लागू किया ड्रेस कोड

Mon, 19 Jun 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
स्कूल के पहले दिन एक जैसी ड्रेस में आए मालाखेड़ा स्कूल के टीचर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भले ही शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग सरकारी स्कूल के टीचर्स के लिए ड्रेस कोड लागू करने की बातें करते हों, मगर अलवर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने तो अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड नियम लागू भी कर दिया है। अलवर के सरकारी विद्यालय मालाखेड़ा गेट स्कूल ने नया नवाचार किया है।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार की पहल पर सभी अध्यापकों को नया ड्रेस कोड दिया गया है।जिसके बाद सभी महिला एवं पुरुष अध्यापकों ने अपने स्वयं के खर्चे पर स्कूल ड्रेस बनवाई है जिसमें सभी अध्यापक और अध्यापिका एक ड्रेस कोड में नजर आ रहे हैं।

सोमवार स्कूल का नया सत्र शुरू हुआ और प्रधानाध्यापक सहित समस्त अध्यापक एक ही ड्रेस पहनकर विद्यालय पंहुचे।इसके साथ ही विद्यालय में बच्चो के नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल को मॉडल रूप दिया गया है। विद्यालय प्रधानाध्यापक अश्विनी कुमार ने कहा कि सभी विद्यालयों को इस नवाचार को अपनाना चाहिए  ताकि सरकारी विद्यालयों के स्टाफ भी निजी विद्यालयों की तुलना में बेहतर लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें