फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों को महामारी बनने से रोकने के लिए क्या कर रही है सरकार

Sat, 18 Nov 2017 07:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वाइन फ्लू और डेगूं सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम नहीं होने के चलते होने वाली मौतों के संबंध में प्रमुख यूडीएच सचिव, प्रमुख स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य निदेशक और बूंदी कलक्टर सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


न्यायाधीश वीएस सिराधना और न्यायाधीश केसी शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश लोकेश ठाकुर की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

याचिका में अधिवक्ता अश्विनी चौबीसा ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार और स्थानीय निकाय की ओर से मौसमी बीमारियों को लेकर किसी तरह के सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए जाते। जिसके चलते स्वाइन फ्लू, डेगूं और स्क्रब टाइफस जैसी मौसमी बीमारियां महामारी का रूप ले लेती हैं। इसके अलावा उचित इलाज के अभाव में मौतों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। यदि सरकार शुरुआत में ही सुरक्षात्मक कदम उठाकर नियमित फोगिंग और सफाई आदि कराएं तो इन बीमारियों पर नियत्रंण किया जा रहा है। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें