फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को 'मुर्गा' बना इतना पीटा कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, एक छोटी सी बात पर शर्मनाक सजा

Thu, 15 Feb 2018 06:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एक छोटी सी बात पर स्कूल में छात्राओं को ऐसी सजा मिली कि कोई भी शरमा जाए, लेकिन टीचर को कोई फर्क नहीं पड़ा। पढ़ने के लिए स्कूल आने वाली छात्राओं को एक शर्मनाक सजा दी गई। इसके बाद  उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
विज्ञापन


चौंकाने वाला मामला राजस्थान के सीकर जिले से जुड़ा है। यहां सदर थाना इलाके के सबलपुरा गांव में स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में छोटी सी बात को लेकर प्रिंसिपल इतनी नाराज हो गईं कि उन्होंने छात्राओं को मुर्गा बनाने का फरमान सुना दिया।

ये फरमान छात्राओं द्वारा प्रार्थना धीमी आवाज में गाने पर सुनाया गया। इसके बाद करीब घंटेभर तक प्रिंसिपल ने छात्राओं को मुर्गा बनाने की सजा को जारी रखा और जब कुछ छात्राएं सजा पूरी नहीं कर पाईं तो उन्हें पीटा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने दी ये सफाई

demo pic
ऐसे हालात में मारपीट की घटना के बाद घायल चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यहां पीड़ित छात्राओं ने बताया कि स्कूल में आज सुबह धीमी आवाज में स्कूल की प्रार्थना बोलने पर प्रिंसिपल मनीषा चौधरी ने छात्राओं को मुर्गा बना दिया और जमकर मारपीट की।

इसके बाद तबीयत खराब होने पर छात्राओं को एसके अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें बाद में छुट्टी दे गई। उधर, स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा चौधरी ने मारपीट की घटना से इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें