राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को वाणिज्य व विज्ञान विषय के परिणाम जारी किए। इस बार परिणामों में छात्राओं ने बाजी मारी। दोनों ही विषयों में छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों से ज्यादा रहा।
वाणिज्य विषय में छात्राओं ने परिणाम में छात्रों से करीब सात प्रतिशत से ज्यादा सफलता हासिल की है। छात्रों का परिणाम 88.56 रहा है तो वहीं छात्राओं का परिणाम 95.27 फीसदी रहा है। इसके चलते छात्राओं में खासा उत्साह भी देखने को मिला। दूसरी तरफ विज्ञान विषय के परिणामों में भी छात्रों ने झंडे गाड़े हैं। विज्ञान में छात्राओं का परिणाम 93.30 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 89.21 प्रतिशत रहा। इस विषय में छात्राओं ने छात्रों से चार फीसदी से भी ज्यादा सफलता हासिल की है।
विज्ञान में छात्र-छात्राओं का गणित-
कैटेगिरी
परीक्षा में बैठे
फर्स्ट डिवीजन
सैकंड डिवीजन
थर्ड डिवीजन
लड़के
166704
111153
35786
117
लड़कियां
65378
52466
8322
24
वाणिज्य में छात्र-छात्राओं का गणित-
कैटेगिरी
परीक्षा में बैठे
फर्स्ट डिवीजन
सैकंड डिवीजन
थर्ड डिवीजन
लड़के
31110
13702
12625
1193
लड़कियां
16418
11615
3868
164