फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब में पास, बस एक में फेल, जान पर भारी पड़ गई 'अंग्रेजी'!

Sun, 21 May 2017 03:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिणाम आने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही तनावग्रस्त विद्यार्थियों के खुदकुशी के मामले भी सामने आने लगे हैं। अजमेर में ऐसा ही आत्महत्या का मामला सामने आया है,जिसमें बी.कॉम की छात्रा ने सुसाइड किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्रा अंग्रेजी विषय में अनुत्तीर्ण होने से तनाव में थी। इसी के चलते उन्हें आत्महत्या का कदम उठाया। छात्रा ने सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। अलवर गेट थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अजमेर के कॉलेज की छात्रा ने अंग्रेजी विषय में फेल होने से व्यथित होकर खुदकुशी कर ली। अलवर गेट थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि कल्याणीपुरा स्थित विराट नगर निवासी दीपमाला बीकॉम फाईनल इयर की छात्रा थी। दीपमाला का परिणाम हाल ही में जारी हुआ है। परिणामों में वह अंग्रेजी के अनिवार्य विषय को छोड़कर सभी विषय में पास हो गई।
विज्ञापन


अंतिम वर्ष में भी अंग्रेजी विषय पास नहीं होने से वह डिप्रेशन में चल रही थी। वह परीक्षा में फेल होने को लेकर मायूस भी थी। परिवार जनों का कहना है कि हो सकता है कि इसी के चलते उसने यह कदम उठाया हो। दीपमाला ने डिप्रेशन में विषाक्त पी लिया। तबीयत खराब होने पर उसे परिजनों ने उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दीपमाला के कमरे से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें