फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: बदलाव की बयार में बीएसपी से कांग्रेस में आए गहलोत समर्थकों का यू-टर्न, अब पायलट का गुणगान कर रहे

Fri, 23 Sep 2022 10:21 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए गहलोत समर्थक विधायकों ने यू-टर्न ले लिया है। अब वे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का गुणगान कर रहे हैं।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के सबसे करीबी अगर कोई विधायक माने जाते थे तो वे थे, बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आए विधायक। बीएसपी विधायकों के कांग्रेस में शामिल होते ही गहलोत और पायलट के बीच विवाद शुरू हो गया था। बीएसपी विधायक अक्सर कहते नजर आते थे कि वे गहलोत के साथ हैं। लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं और यही बीएसपी विधायक पायलट का गुणगान करते फिर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें, करीब दो साल गुजर जाने के बाद भी कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों के वादे पूरे नहीं हुए। ऐसे में अब बीएसपी विधायक गहलोत से नाराज दिख रहे हैं। गाहे-बगाहे नाराजगी जाहिर भी करते रहते हैं। यही कारण है कि छह में से चार बीएसपी से कांग्रेस में आए विधायकों का नेतृत्व कर रहे मंत्री राजेंद्र गुढ़ा अब यह कहते नजर आ रहे हैं कि वो गहलोत नहीं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्णय के साथ हैं।

गुढ़ा ने यहां तक कह दिया कि सोनिया गांधी सचिन पायलट ही नहीं, बल्कि कांग्रेस विधायक भरोसी लाल जाटव को भी मुख्यमंत्री बनाएंगी तो उनके साथ खड़े रहेंगे। विधायक मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, संदीप यादव, वाजिब अली और लाखन मीणा के साथ ही कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा और गिर्राज मलिंगा ने G-6 बनाया था। इन सभी विधायकों का नेतृत्व करते हुए मंत्री गुढ़ा ने सोनिया गांधी के निर्णय को सर्वमान्य बताते हुए कहा, अगर सोनिया पायलट को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती हैं तो हम उनके निर्णय के साथ रहेंगे।
विज्ञापन


निर्दलीय विधायक भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। पहले की तरह पायलट के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं कर रहे। निर्दलीय संयम लोढ़ा गहलोत को दोनों पदों पर रहने की बात कर रहे हैं। वहीं, निर्दलीय बाबूलाल नागर ने कुछ दिन पहले सीएम अशोक गहलोत और राजीव गांधी के अलावा किसी और के नारे लगाने पर सभा में मौजूद लोगों को पुलिस कार्रवाई का डर दिखाया था।



वहीं, नागर अब सचिन पायलट की काबिलियत और उनके पिता राजेश पायलट के साथ अपने संबंधों की दुहाई देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में मतलब साफ है कि अब तक जो विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही कांग्रेस बता रहे थे, अब वह विधायक कांग्रेस आलाकमान की ओर शिफ्ट होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें