फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में सिलेंडर फटने से 19 गंभीर घायल, एक की मौत

Fri, 16 Feb 2018 08:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सिलेंडर फटने के बाद गिरा बिल्डिंग का हिस्सा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में आज एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। यहां शादी समारोह की तैयारियों के बीच गैस सिलेंडर फट गया। इससे बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


हादसा राजस्थान के ब्यावर जिले में हुआ। यहां के कुमावत भवन में हलवाई मिठाईयां बना रहे थे। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे एक गैस सिलेंडर में भीषण धमाका हुआ और फट गया। सिलेंडर फटते ही कुमावत भवन का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। वहीं, आसपास के लोगों ने विस्फोट में गंभीर घायल हुए 19 लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से 6 गंभीर घायलों को अजमेर रैफर कर दिया गया।

वहीं, हादसे में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ लोग मकान के मलबे में दबे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें