फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीसिंध परियोजना मामले में पूर्व मुख्यमंत्री को सीबीआई अदालत से मिली राहत

Fri, 03 Nov 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत
विज्ञापन
सीबीआई मामलों की विशेष अदालत क्रम-3 ने झालावाड़ की कालीसिंध नदी पर बांध निर्माण में वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ओम मेटल्स के तीन निदेशकों सहित अन्य को राहत देते हुए रिवीजन अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन


निचली अदालत ने 23 मार्च 2015 को परिवाद को खारिज कर दिया था। इस आदेश को परिवादी श्यामसिंह राठोड़ ने रिवीजन अर्जी दायर कर चुनौती दी थी।

मामले के अनुसार परिवादी ने बांध निर्माण में वित्तीय अनियमितता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ओम मेटल के निदेशकों चन्द्रप्रकाश कोठारी, डीपी कोठारी और सुनील कोठारी सहित सिंचाई विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता पीएल सौलंकी व एनएस सत्संगी के खिलाफ परिवाद दायर किया था। परिवाद में कहा गया कि ओम मेटल्स को लाभ पहुंचाने के लिए पुराने टेंडर निरस्त कर नए टेंडर जारी किए गए और शर्तों में बदलाव किया गया।

वहीं ठेका राशि भी करीब दो सौ करोड़ रुपए बढ़ाकर 457 करोड़ रुपए कर दी गई। जिसे निचली अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि हाईकोर्ट इस प्रकरण में वर्ष 2011 में जनहित याचिका को खारिज कर चुका है। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय से भी एसएलपी खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें