फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट का निधन

Wed, 09 Aug 2017 11:54 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांवरलाल जाट
विज्ञापन
राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष और अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट का आज सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। जाट का लगातार डायलासिस हो रहा था।
विज्ञापन



सांवरलाल की 22 जुलाई को अमित शाह के जयपुर दौरे के दौरान भाजपा मुख्यालय में तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां उनकी स्थिति काफी खराब हो गई थी।


जिसके बाद जाट को एयर एम्बूलेंस के जरिए दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया। जहां डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। पिछले दो सप्ताह से जाट अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह करीब 6.15 बजे जाट ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाट नरेन्द्र मोदी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में भी मंत्री थे। जाट की पिछले कुछ वर्ष से तबीयत खराब थी। वे लगातार डायलासिस करा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें