फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पंचायत चुनाव का पहला चरण आज, छह जिलों में वोटिंग जारी

Thu, 26 Aug 2021 01:35 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

  • 3,599 बूथों पर सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा मतदान
  • पहले चरण में 26.55 लाख मतदाता डालेंगे वोट
  • एक जिला परिषद और 26 पंचायत समिति के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं
विज्ञापन
राजस्थान वोटिंग - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिलों के 3,599 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।

पहले चरण में 3599 मतदान केंद्रों पर 26 लाख 55 हजार 849 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। द्वितीय चरण के लिए मतदान 29 अगस्त को व तृतीय चरण के लिए एक सितंबर को मतदान करवाया जाएगा। मतगणना चार सितंबर को प्रातः नौ बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि 200 जिला परिषद और 1,564 पंचायत समिति सदस्यों की सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 29 अगस्त और 1 सितंबर को होगा जबकि मतगणना 4 सितंबर को होगी, एक जिला परिषद और 26 पंचायत समिति के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, उन क्षेत्रों में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी जगहों में पर्यवेक्षक पहुंच चुके हैं। 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की इन पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें