फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीलवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल में लगी आग, मची अफरा—तफरी

Thu, 18 May 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महात्मा गांधी हॉस्पिटल
विज्ञापन
भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में अफरा—तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय के एनआईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना सामने आई। जैसे ही यहां पास ही दूसरे वार्ड में भर्ती मरीजों ने धुंआ उठता देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद तो यहां भर्ती मरीजों में अफरा—तफरी मच गई। कई मरीज तो अस्पताल परिसर से बाहर की ओर भाग निकले। हालांकि, समय रहते अग्निशमक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंची।
विज्ञापन


आग लगने का कारण यहां एनआईसीयू वार्ड में लगे एयरकंडिशन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर, अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। आगे से ऐसी घटना ना हो इसके लिए भी पर्याप्त देखरेख की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें