नाबालिग से यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम का मामला में आज भी अंतिम बहस नहीं हो सकी। अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से समय मांगा गया, जिस पर सुनवाई को 25 अक्टूबर तक मुलतवी कर दिया गया।
बचाव पक्ष के सभी गवाहों के बयान पूरे होने के साथ मामला अंतिम बहस के लिए आज रखा गया था। आसाराम को आज जब कोर्ट में पेश किया गया तो समर्थकों ने पुलिस को परेशान कर दिया। पुलिस बार-बार उनको कोर्ट परिसर से हटा रही थी, लेकिन समर्थक हटने को तैयार नहीं थे।
इससे पहले आसाराम ने कोर्ट में जाते समय कहा कि अपने लिए तो हर दिन दिवाली है, जिसने अपने आप को प्रभु के हवाले कर दिया है।