फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश नहीं हुए सलमान, 22 जुलाई से शुरू होगी अंतिम बहस

Thu, 06 Jul 2017 11:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में अब अंतिम बहस 22 जुलाई से शुरू होगी। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज कोर्ट में पेश नहीं हुए। सलमान को इस मामले के अतिरिक्त अवैध हथियार मामले में भी कोर्ट में पेश होना था।
विज्ञापन


आज सुबह से ही सलमान खान के जोधपुर पहुंचने पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं जोधपुर एयरपोर्ट व कोर्ट के बाद सलमान खान के प्रशंसकों की भीड़ जमा थी। लेकिन सलमान खान के नहीं पहुंचने की खबर ने जहां प्रशंसकों को मायूस किया वहीं पुलिस ने राहत की सांस ली।

क्योंकि यदि सलमान खान आज जोधपुर आते तो उन्हें दो अलग-अलग कोर्ट में पेश होना होता, जो पुलिस के लिए सिरदर्द रहता। इससे पूर्व आज सुबह हिरणा शिकार मामले में अन्य आरोपी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू व अभिनेता सैफ अली खान के वकील कोर्ट पहुंचे। साथ ही लोक अभियोजक भवानी सिंह भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें