फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM राजे ने मांगी अतिवृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट

Sun, 30 Jul 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालातों की निपटने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों का सीएम वसुंधरा राजे ने फीडबैक लिया। उन्होंने आपदा प्रबन्धन विभाग के अधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करवाकर केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में कटी हुई सड़कों एवं पुलों की मरम्मत कर सम्पर्क बहाल करने में पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दवाइयों के वितरण की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा है।

राजे ने पेयजल एवं बिजली आपूर्ति सुचारू करने के काम में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नहरों के कटाव की मरम्मत का कार्य भी तेजी से किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राजे प्रदेश के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की पल-पल निगरानी और समीक्षा कर रही हैं। बाढ़ की स्थिति बनते ही तुरन्त प्रभाव से प्रभारी मंत्रियों और प्रभारी सचिवों को प्रभावित जिलों में भेजा गया था, जो निरन्तर 24-25 जुलाई से राहत गतिविधियों के संचालन का जायजा लेने में जुटे हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें