इनसेट में बजरंग बली के नाम ज्ञापन सौंपते फैक्ट्री कर्मचारी साथ में भगवान के चरणों में रखा पत्र
- फोटो : amar ujala
सड़क से संसद तक आंदोलन तो हम देखते और सुनते रहे है, लेकिन यह आंदोलन थोड़ा अलग है। मांगों की सुनवाई जब कहीं नहीं हुई तो ये आंदोलनकारी बजरंगबली के मंदिर में पहुंचे और उन्हें ज्ञापन भेंट किया।
यह मामला उदयपुर का है। यहां पवन चक्की बनाने वाली कंपनी रिजन पावर टेक में ले आॅफ चल रहा है। इसके चलते कर्मचारी बेरोजगार हो गए। परिवार चलाने का संकट इन कर्मचारियों के परिवारों के सामने आ खड़ा हुआ। परेशान कर्मचारियों ने कंपनी प्रशासन, सरकार, प्रशासन सब को अपनी समस्या बताई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
इसके बाद सभी 137 कर्मचारियों ने हनुमानजी की शरण में जाने का फैसला किया। वे भगवान के भोग रोट को लेकर उदयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे 76 के भटेवर रोड पर बने मंशापूर्ण हनुमान जी के मंदिर में ढोल बजाते पहुंचे।